Nishan Publication

एमएलसी चुनाव में हुआ रिकॉर्ड मतदान

- जिले में 99 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
-रिकार्ड तोड़ मतदान होनें पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने व्यक्त किया आभार

सीतापुर। जिले में रिकार्ड तोड़ मतदान होनें पर भाजपा प्रत्याशी ने वोटरों का आभार व्यक्त किया है। इसी के साथ जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने भी वोटरों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कभी भी ऐसा रिकार्ड तोड़ एमएलसी का मतदान नहीं हआ है। भाजपा नेतृत्व  व संगठन की सक्रियता के कारण ही 99.20 मतदान हुआ है। सिर्फ 25 वोटर ही मतदान करने से वंछित रहे। जो कि किसी समस्या के चलते मतदान नहीं कर सके। वोटरों में ऐसा जोश भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह को भारी बहुमत से जिताने का काम करेगा।जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलसी चुनाव के लिए मतदान किया गया। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान केंद्रों पर मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान डीएम-एसपी ने बूथों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
अधिकारियों ने मतदान सम्बंधी व्यवस्था की भी जांच पड़ताल की। जिले में एमलएसी चुनाव के मतदान के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन पर शनिवार की सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। इस दौरान प्रेक्षक रणवीर प्रसाद ने कई बूथों पर जाकर निरीक्षण किया और मतपेटियों को जमा करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सीतापुर में शाम 5 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 99.31 रहा है।जिले में एमलएसी चुनाव में 3991 मतदाताओं को मतदान करना था। जिसमे से 3864 मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया है। 20 बूथों में से खैराबाद, सिधौली, मिश्रिख, बेहटा, लहरपुर, गोंदलामऊ, बिसवां, महमूदाबाद, महोली और पिसावां मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ है। जबकि अन्य मतदान केंद्रों में 98 प्रतिशत ही मतदान हो पाया है। इन मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और आस पास के इलाके पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे की भी मदद ली और सुरक्षा व्यवस्था पर चाक-चैबंद नजर रखी। डीएम द्वारा नियुक्त किये गए सभी 7 जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहते हुए बूथों की निगरानी करते रहे।
तीन प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में
एमलएसी चुनाव में सीतापुर जनपद में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमे बीजेपी से पवन सिंह, सपा से अरुणेश यादव और निर्दलीय अरुण कुमार चुनाव मैदान में थे। यहां आज मतदान के दौरान जिले के दो राज्यमंत्री जिसमे नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही सहित सभी विधायकों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अब मतपेटियों को सदर तहसील में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अब 12 अप्रैल को मतगणना होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post