सीतापुर- भाकपा माले लिबरेशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा है कि जिला पंचायत सदस्य व सीपीआईएमएल लिबरेशन के जिला सचिव कामरेड अर्जुन को पुलिस ने नजर बंद कर रखा है। उन्हें नजरबंदी से मुक्त किया जाए।
भाकपा माले के नगर सचिव ने गया प्रसाद ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि आधी रात में अर्जुन पर फर्जी मुकदमा लगाये गए। उनको तत्काल वापस लिया जाएा। ज्ञापन में यह भी कहा गया है की कामरेड अर्जुन पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। नगर सचिव गया प्रसाद ने कहा कि कामरेड अर्जुन की नजरबंदी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि नजरबंदी के विरोध में भाकपा माले लिबरेशन मुख्यालय पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।