Nishan Publication

नगर निकायों में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों को पुनः प्रारम्भ करने की अपर जिलाधिकारी ने दी अनुमति।


सीतापुर- अपर जिलाधिकारी वी0के0 पाठक ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश दिनांक-14 मई 2020 के अन्तर्गत जनपद के समस्त 11 निकायों में विभिन्न योजनान्तर्गत निर्माणाधीन 181 कार्यों को पुनः प्रारम्भ कराये जाने की सशर्त अनुमति दी गयी है। जिसमें सीतापुर के 25, नैमिषारण्य के 11, बिसवां के 14, लहरपुर के 11, खैराबाद के 36, महमूदाबाद के 35, महोली के 17, सिधौली के 02, हरगांव के 18, पैतेंपुर के 09 तथा तम्बौर अहमदाबाद के 03 कार्य शामिल हैं। 

उन्होंने निर्देश दिये कि कार्य के दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत आदेशों में प्राविधानित दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंस एवं सेनेटाईजेशन का पूर्ण ध्यान रखे जाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लाॅकडाउन अवधि में नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र के अन्दर अनुमन्य होंगे। वर्कर/वाहन के पास सक्षम स्तर से जारी कराने होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post