सीतापुर- जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय सीतापुर द्वारा एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन 16 दिसंबर को किया जा रहा है| जिसमें कई कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी|
जिला सेवायोजन अधिकारी अमित वर्मा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि रोज़गार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में सोमवार 16 दिसंबर 2019 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा| जिसमें मेगा माइंड सलूशन द्वारा ऑफिस असिस्टेंट, टेली कॉलर, डाटा एंट्री ऑपरेटर की 50 पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी जिसकी योग्यता इंटर और वेतन 10000 रूपये प्रतिमाह होगा| इसी तरह मेक आर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्लाक ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर की 55 पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी जिसकी योग्यता स्नातक और वेतन 12000 रूपये प्रतिमाह होगा| G4S प्राइवेट लिमिटेड सिक्यूरिटी गार्ड के 250 पदों पर भर्ती करेगी जिसकी योग्यता हाईस्कूल और वेतन 12000 रूपये प्रतिमाह होगा| इसी तरह कई कम्पनियां इस रोज़गार मेले में भाग लेंगी जिसमें कुल 608 पदों के लिए नियुक्तियां की जाएँगी|
इस रोज़गार मेले में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है| पंजीकरण के उपरांत अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं फोटो के साथ रोज़गार मेले में भाग ले सकते हैं|
रिपोर्ट- अलमास अंसारी

