Nishan Publication

एम सलाहुद्दीन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला संयोजक मनोनीत


सीतापुर- वरिष्ठ वामपंथी विचारक और पत्रकार एम सलाहुद्दीन अंसारी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सीतापुर का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है| 

मनोनयन की जानकारी देते हुए भाकपा के राज्य सचिव गिरीश मिश्र ने कहा कि श्री सलाहुद्दीन के नेतृत्व में सीतापुर जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जारी आन्दोलनों को और धार मिलेगी जिससे गरीब और वंचित तबके की आवाज़ शासन प्रशासन तक मुखर रूप से पहुँचती रहे| श्री सलाहुद्दीन के मनोनयन पर वरिष्ठ वामपंथी नेता केजी त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश सिंह ‘प्रतीक’, हिमांशु सिंह, डा. ब्रज बिहारी, गया प्रसाद, प्रताप गुप्ता, रामकिशोर यादव, सिराज अहमद, अलमास अंसारी, मोहम्मद कैफ सहित तमाम लोगों ने बधाई दी|

Post a Comment

Previous Post Next Post