Nishan Publication

छात्रों के सवालों पर कांग्रेस की हुंकार, सरकार पर साधा निशाना

-शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सम्मेलन में कई प्रस्तावों पर चर्चा, अमित शाह के इस्तीफे का प्रस्ताव भी पारित

सीतापुर (निशान न्यूज) शहर के गेस्ट हाउस में रविवार को कांग्रेस की ओर से राहुल जी की बात, छात्रों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रत्नम राठौर रहे, जबकि सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया।


रत्नम राठौर ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के शिक्षा, रोजगार और निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है।

सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी छात्रों व युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने का आह्वान किया और शिक्षा व रोजगार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में अरूणेश यादव, सुनीता चौधरी और नेहा गौतम ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह और जिलाध्यक्ष (दलित प्रकोष्ठ) द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे से संबंधित प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजबिहारी ने किया। इस अवसर पर सुनीला रावत, हसीना खातून, राजेश पाल, डॉ. आर.पी. वर्मा, रोशनी गुप्त, रंजीत राठौर, अनुपम राठौर, शशांक राठौर, रवींद्र राठौर, जयविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post