हरगांव (निशान न्यूज) हरगांव-लहरपुर रोड स्थित तीर्थ चौराहा, सूर्य कुंड के निकट रुद्राक्षन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत चैनल पार्टनर प्रांजुल सोलर सॉल्यूशंस के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। सोलर ऊर्जा के उपयोग से जहां बिजली के बिलों में बचत होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि शोरूम खुलने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सोलर उपकरणों तथा पीएम सूर्य घर योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक एकर्ष अवस्थी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कृष्ण अवस्थी, अर्चित तिवारी, निहाल जायसवाल, दिव्य सिंह और अभय गुप्ता समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।