-संयुक्त बैठक में गठबंधन ने किया चुनावी शंखनाद
सीतापुर, (निशान न्यूज) कांग्रेस सपा गठबंधन की बैठक जिला सपा कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ने की।
बैठक में सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर भी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। कांग्रेस व सपा के सभी नेताओं व पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां को संभालने की बात कही। बैठक को प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई, पूर्व विधायक/राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, एमएलसी जासमीर अंसारी, विधायक अनिल वर्मा व कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर ने संबोधित किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि ये तय करना होगा कि आज हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में क्या भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है। पूर्व विधायक व गठबंधन प्रत्याशी राकेश राठौर ने कहा कि वो आम जनता की लड़ाई में हमेशा सभी के साथ खड़े हुए दिखाई देंगे।
लहरपुर के विधायक अनिल वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय आपसी मनमुटाव को दूर कर देश के बारे में सोचने का है एवं लोकतंत्र को बचाने का समय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। जहां एक ओर विखंडनकारी ताकतें देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है वहीं हम सबको मिलकर इस देश को बचाना होगा। पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू ने कहा कि देश के संविधान को किसी भी हाल में बचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार केन्द्र में इंडिया गठबंधन के सीतापुर जनपद के चारों प्रत्याशियों को जिताकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार हम सबको मिलकर बनानी है। बैठक का संचालन दिनेश मौर्य ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, जिला उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई, राज किशोर सिंह, पुष्पा भार्गव, चोक्ष विभु, संजीत नाथ गुप्ता, कोऑर्डिनेटर लोकसभा सीतापुर आशुतोष मिश्रा, शमीम कौसर सिद्दीकी, इकबाल हुसैन अंसारी, आदि उपस्थित रहे।