Nishan Publication

बसपा ने हमेशा सबको जोड़ने का किया काम- आकाश आनंद

-प्रत्याशियों के समर्थन में गरजे बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर 

सीतापुर, (निशान न्यूज) बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक विशाल रैली का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश रहे। उन्होंने कार्यक्रम इलाहाबाद फील्ड राजा कालेज मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में उन्होंने सीतापुर लोकसभा से प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव व धौरहरा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी के साथ  मिश्रिख सु से प्रत्याशी बी0 आर0 अहिरवार, मोहनलालगंज से प्रत्याशी राजेश उर्फ मनोज प्रधान, खीरी से अंशय कालरा के लिए आये हुए हज़ारो कार्यकर्ताओ व समर्थकों से वोट की अपील की।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के ये जो लोग इस तपती धूप में बैठें है यही हमारी ताकत है। आप सभी ने यहां आकर हमे और अधिक ऊर्जा देने का काम किया है। अब हमें उम्मीद है कि आप सभी लोग मिलकर इस 2024 के लोकसभा के चुनाव में विरोधियो को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आपको बाटने का काम करती है लेकिन बीएसपी ने हमेशा आप सभी को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दो करोड़ नौकरी का वादा किया जो पूरा नही हुआ और तो और जो पेपर कराये वो लीक करा दिया जिससे किसी बेरोजगार को नौकरी न देना पड़े।

उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगो का आहवाहन करते हुए कहा कि आप लोगो ने इनके 2022 के विधान सभा के चुनाव में 100 से ज़्यादा विधायक बनाने का काम किया लेकिन किया उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के ऊपर जो अन्याय अत्याचार हुआ और हो रहा है क्या कोई आया आप के पास आपकी कोई सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठायी। आप लोग किसी भी तरह अब इस्तेमाल न हो अब बसपा को वोट करे और खुद हुक्मरान बने।

उन्होंने अन्य दलों सपा, कांग्रेस, भाजपा को लेकर कहा कि इनका पैसा कहा से आता है और इनकी फंडिंग कौन करता है ये पूंजीपतियों से पैसा लेकर उनके अनुसार काम करते है और इन उद्योगपतियों को फायदा पहुचाते है और चंदे के रूप में 16000 करोड़ रुपये लेते है इलेक्ट्रॉल बांड से लेकिन बीएसपी को आप लोग 1 एक रुपये जोड़ कर चलाते है। कार्यक्रम में एमएलसी भीमराव अंबेडकर, पूर्व एमएलसी विजय प्रताप, लखनऊ मण्डल प्रभारी रामनाथ रावत, प्रभारी गंगाराम गौतम, मण्डल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर, प्रभारी राजेश सिद्धार्थ, प्रभारी राकेश कुमार गौतम, प्रभारी सुशील कुमार मुन्ना, पूर्व मंत्री इंतिज़ार आब्दी बॉबी, प्रभारी जयवीर गौतम, प्रभारी उमाशंकर गौतम, प्रभारी विनय कश्यप, प्रभारी रामलखन भार्गव, प्रभारी सोबरन लाल गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राममूर्ति मधुकर, प्रभारी सुरेश राव, प्रभारी लखीमपुर सुरेश चंद्र विपिन गौतम, प्रभारी हरदोई रणधीर बहादुर, प्रभारी सुनील वर्मा, प्रभारी लखनऊ बृजेश चौधरी, प्रभारी राजेश गौतम, ज़िला अध्यक्ष सीतापुर विकास राजवंशी ने संचालन किया। ज़िला उपाध्यक्ष ज़ाहिद अन्सारी ,ज़िला सचिव नवल किशोर, प्रभारी विनोद राजवंशी, ज़िला अध्यक्ष लखीमपुर हेमराज वर्मा, ज़िला अध्यक्ष लखनऊ शैलेन्द्र गौतम, हरदोई ज़िला अध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा व सीतापुर जनपद में चुनाव लड़े जुनैद अन्सारी लहरपुर, मो हाशिम बिसवां, श्याम किशोर मिश्रिख, रानू चौधरी हरगांव, अनिल भारती, अजय पाल, शैलेन्द्र गौतम, अजीत भारती, जावेद जमाल, सरताज अन्सारी, जितेंद्र गौतम, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post