Nishan Publication

मोटा अनाज शारीरिक विकास हेतु अत्यंत आवश्यक-पवन सिंह चौहान

-बेहतर स्वस्थ के लिए पारंपरिक खाद्य जीवन दाई रहते है- पवन सिंह

लखनऊ, (निशान न्यूज) एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष एमएलसी पवन सिंह चौहान के आवास जानकीपुरम में मोटा अनाज स्नेह भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री)
डा संजय निषाद (मंत्री), कौशल किशोर (आवास एवम शहरी विकास मंत्री, केंद्र सरकार), मनोहरलाल कोरी (राज्य मंत्री श्रम एवम सेवायोजन), संदीप सिंह(बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री), कुमार मानवेंद्र प्रताप सिंह( सभापति विधान परिषद), नीरज सिंह(युवा भाजपा नेता), अपर्णा यादव (युवा भाजपा नेत्री), महापौर सुषमा खर्गपाल, डा जे पी पांडे (कुलपति ऐ के टी यू) व अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम जिसमे 5000 लोगो स्वादिष्ट ज्वार, बाजरा, जुंडी, मडुआ, रागी, काकुन, कोंदो, सांवा, चना, मक्का, कंगनी से बने व्यंजनो का लुफ्त उठाया। इस सांस्कृतिक सहभोज का अयोजन इसलिये किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक व्यंजनों का लोगों के बीच उपचारात्मक श्री अन्न के खाद्य पदार्थों का समाज में जागरूकता पहुंचना था जिससे मोदी जी के भारतीय खाद्य पदार्थों का सेवन करने की उद्देश्य को महत्व दिया जा सके।

एमएलसी पवन सिंह चौहान ने आये सभी अतिथियों को अविस्मरणीय विनम्रता से उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post