Nishan Publication

स्वास्थ्य शिविर में जांची गई लोगों की सेहत

सीतापुर, (निशान न्यूज)- शनिवार को शहर में एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो मरीज ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कर अपनी सेहत के बारे में जाना और डॉक्टर और विशेषज्ञों से परामर्श कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
जिला अस्पताल के निकट स्थित शंकर हेल्थ केयर सेंटर पर आयोजित इस कैंप में न्यूरो केयर ब्रेन एंड स्पाइन विशेषज्ञ डॉक्टर सीता यादव ने दिमाग, रीढ़ और नस के रोग के मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी से संबंधित परामर्श दिया और गंभीर मरीजों को आगे इलाज जारी रखने की सलाह दी।
कैंप का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि मुनेंद्र स्वास्थ्य और बबीता गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मयंक गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, भगवती गुप्ता, ब्रजेश रस्तोगी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post