Nishan Publication

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश का जन्मदिन

सीतापुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में उनका जन्मदिन ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया गया| 

जिला अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण करते सपा नेता

कार्यक्रम में सबसे पहले जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव, एमएलसी जासमीर अंसारी, विधायक अनिल वर्मा, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गये| इसके उपरांत जिला कार्यालय पर अखिलेश यादव की दीर्घायु हेतु एक गोष्ठी करके उनके शतायु होने की कामना की गयी व केक काटकर हर्षोल्लास के साथ सपाइयों ने उनका जन्मदिन मनाया|

सपा जिला कार्यालय पर केक काटते आनंद भदौरिया, छत्रपाल यादव, अनिल वर्मा व अन्य

आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि इस अवसर पर हम सब उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं और ‘लोक कल्याण दिवस’ पर हम लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी विजय प्राप्त करके भाजपा की नफरती राजनीति और उसकी कुनीतियों से जनता को मुक्ति दिलाने को प्रतिबद्ध है|

पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी की भारत के संविधान में सच्ची निष्ठा है| महात्मा गाँधी, डॉ राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हम लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समाजवाद के प्रति अपने को संकल्पित करते हैं| उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में मनाते हुए हम संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेते हैं| इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्ष लगाकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

इस अवसर पर एमएलसी जासमीर अंसारी, विधायक अनिल वर्मा, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, पूर्व विधायक रामपाल यादव, आरपी चौहान, शब्बीर खां, प्रमोद वर्मा, अशफाक खां, विजय वर्मा, कौशलेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर यादव, राजितराम शुक्ला, अशोक यादव, बडकन्नू खां, रामप्रकाश यादव, रमेश चन्द्र शुक्ला, सीताराम यादव, फुरकान खां, रमेश यादव, धर्मेन्द्र राजवंशी, मंशादीन यादव, रामनिवास मौर्या, असद अराफात, राकेश जोशी, मो शेर, मनोज राठौर, अताउल्ला अंसारी, जयसिंह यादव, वकील अहमद, योगेन्द्र तिवारी, शमीम बानो, विजय कुमार यादव, विजय बहादुर यादव, मनोज अर्क्वंशी, डॉ चन्द्रभाल भार्गव, क्यू मो जफ़र खान, सुहैल अहमद, राजकिशोर गौतम, मो नादिर, अरशद खां, मो जावेद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे|

Post a Comment

Previous Post Next Post