Nishan Publication

सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती

-प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण
सीतापुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती रविवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मजयंती के मौके पर रविवार दोपहर भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी अमर पाल मौर्य व प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी बूथों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही माह के अंतिम रविवार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। जो की कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक बूथ पर सुना जायेगा । मन की बात कार्यक्रम के लिए एक वेबसाइट http://www.mannkibaatprogram.in जारी की गई है जिसपर आम लोग भी जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर अपनी फोटो अपलोड कर  सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post