Nishan Publication

सागर गुप्ता बने उप्र उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री

सीतापुर- जिले के प्रमुख समाजसेवी व व्यापारी नेता सागर गुप्ता को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया|  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के संरक्षण में व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा सीतापुर के व्यापारी सागर गुप्ता को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किए जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की। 


नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सागर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के समस्त व्यापारियों के हितों की रक्षा करना मेरा प्रथम उत्तरदायित्व होगा और व्यापारियों की प्रत्येक समस्या प्रदेश स्तर पर मजबूती से रखते हुए निस्तारण हेतु सदैव तत्पर रहूँगा ।


    सागर गुप्ता को प्रदेश मंत्री नियुक्ति किये जाने पर प्रदेश व जिले के उच्च पदाधिकारियों का हार्दिक आभार जताते हुए नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सागर गुप्ता को व्यापारियों ने बधाई देते हुए व्यापारिक समस्याओ के निराकरण कराने हेतु भरोसा जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post