युवा नेताओं में सबसे चर्चित चेहरे के रूप में उभर रहे हैं सागर गुप्ता
सीतापुर- हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जायेगा| बशीर बद्र का ये मशहूर शेर सीतापुर के प्रमुख समाजसेवी सागर गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठता है| सागर गुप्ता लम्बे अरसे से राजनीति के साथ साथ समाजसेवा में भी शानदार काम कर रहे हैं|
लम्बे अरसे से शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न अवसरों पर सागर की सेवा को समाज ने देखा है और इसकी वजह से कई ज़रुरतमंदों की परेशानियों का हल भी निकला है| चाहे वो खेलकूद में हुनरमंद खिलाडियों की किट और संसाधनों के माध्यम से सहायत करना हो या फिर वृद्धाश्रम की महिलाओं की सेवा करना सागर गुप्ता नेक कामों में हमेशा आगे रहते हैं|
ज़रुरतमंद मरीजों को रक्तदान करके उन्होंने कई लोगों की जान भी बचाने का काम किया है| पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर उन्होंने विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण भी किया है| प्रतिष्ठित व्यापारी घराने से ताल्लुक रखने वाले सागर गुप्ता व्यापारियों के संगठन के जिला उपाध्यक्ष होने के नाते व्यापारियों की समस्याओं को भी उचित मंचो पर उठाते रहते हैं|
सीतापुर की वर्तमान राजनीति इस समय एक नई करवट ले रही है जिसमें युवा नेतृत्व आगे आकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय बनाकर आपसी सौहार्द और संप्रभुता की नई परिभाषा लिख रहा है| सीतापुर की राजनीति ने पिछले कुछ समय में सागर गुप्ता का नाम काफी तेज़ी से उभरा है| निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच यूं तो हर पार्टी में टिकट के लिए कई नाम सामने हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व कुछ ही नामों पर गंभीरता से विचार करेगा| भाजपा से सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के टिकट के लिए सबसे ज्यादा हलचल है| चूँकि भाजपा सत्तारूढ़ दल है और उसके टिकट पर हर कोई चुनावी मैदान में ताल ठोंकना चाहता है|
![]() |
| बच्चों को खेल किट वितरित करते सागर गुप्ता |
दावेदारों की लम्बी होती सूची में इस समय सबसे प्रचलित नाम सागर गुप्ता का है जिन्होंने पूरे शहर में प्रचार अभियान जोर-शोर से शुर कर दिया है| शहर के लगभग हर नुक्कड़-चौराहे पर सागर गुप्ता की होर्डिंग लगी दिख रही हैं| शहर के राजनीतिक गलियारों में इस समय सागर गुप्ता के नाम की ही चर्चा है| टिकट के दावेदारों में युवा चेहरों में सबसे ज्यादा सक्रिय नाम सागर गुप्ता का ही है, जो हर कार्यक्रम में शिरकत कर समाज के विभिन्न तबकों के बीच अपनी पैठ बनाने का प्रयास लगातार कर रहे हैं|
![]() |
| रक्तदान करते सागर गुप्ता |
हालाँकि निकाय चुनाव में अब ज्यादा वक़्त नहीं रह गया है और प्रशासनिक मशीनरी भी निकाय चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह मुस्तैद हो गयी है| ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रमुख पार्टियाँ इस बार अनुभवी नेताओं को तरजीह देती हैं या फिर युवा जोश को मौक़ा देकर एक नई इबारत लिखती हैं|
रिपोर्ट- मोहम्मद कैफ़ अंसारी


