सीतापुर- भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अलग ही अंदाज में मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने भी रक्तदान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वां जन्मदिन था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान जीवन दान होता है। किसी की भी मृत्यु रक्त के कारण होने न पाए, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दूसरों का जीवन बचाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। रक्तदान करके भाजपा कार्यकर्ता लोगों से अपना खून का रिश्ता बना रहे हैं। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा करने में कभी पीेछे नहीं हटते हैं। कोरोना काल जैसी आपदा में भी भाजपा कार्यकर्ता रात दिन सेवा में जुटे रहे। अब प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान कर रहे हैं। मंशा है कि रक्त के अभाव में किसी की जान न जाने पाए। नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। इसके तहत अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है जो लोगों के सुख दुख का ध्यान रखती है। किसी मरीज को रक्त की कमीं न पड़े, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता रक्दान कर रहे हैं। इस दौरान तीन जगह रक्तदान शिविर लगाया गया। सीतापुर जिला अस्पताल, सिधौली सीएचस, बिसवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सीतापुर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद राजेश वर्मा, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु और जिलाध्यक्ष भाजपा अचिन मेहरोत्रा, क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा ने किया। इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, बिसवा के पूर्व विधायक महेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता, पीयूष मिश्रा, ममता डोडेजा, पवन मिश्रा, अंशु मिश्रा ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा व कार्यक्रम संयोजक सचिन मिश्रा, जिला महामंत्री दीपू भार्गव, रोहित सिंह, राजेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, रमाकांत मिश्रा, रोहित सिंह नैमिष रतन तिवारी विष्णु मौर्य पवन सिंह इंदू सिंह चौहान,भाजयुमो महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, जितेंद्र मेहरोत्रा, जया सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।