सीतापुर- नैमिषारण्य के वृद्धा आश्रम में पीएम मोदी का एक अलग अंदाज में जन्मदिन मनाया गया। समाजसेवी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता ने वृद्धा आश्रम की बुजुर्ग माताओं से 72 किलो का केक कटवा कर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की। केक काटने के बाद बुजुर्ग महिलाओं ने मोदी मोदी के नारे लगाए और पीएम मोदी की लंबी आयु की ईश्वर से प्रार्थना की। वृद्धा आश्रम में मौजूद माताओं ने पीएम मोदी को दिल से आशीर्वाद दिया। आश्रम की बुजुर्ग माताओं ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा माताओं का ध्यान रखते हैं वह देश के सबसे अच्छे नेता है। वहीं समाजसेवी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता ने बताया की विश्व के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन था वह मां और भारत माता को ज्यादा मानते हैं इसलिए वृद्धा आश्रम में आकर माताओं के साथ मोदी जी का जन्मदिन मनाया है और अच्छा लग रहा है। वृद्धा आश्रम में मौजूद बुजुर्ग माताओं और पुरुषों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर जमकर खुशियां मनाई और एक दूसरे को केक खिलाकर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता, सूरज शर्मा, हिमांशु शर्मा, सिद्धांत प्रजापति, सुमित भारद्वाज, सक्षम गुप्ता, अखिलेश कनौजिया, यशपाल सिंह, सुरेश वर्मा, प्रताप नारायण, सत्यम गुप्ता, पुणेश वर्मा, झाबू लाल, अतुल तिवारी, संजय यादव, पुनीत कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वृद्धआश्रम में महिलाओं ने काटा 72 किलो का केक
0