Nishan Publication

राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया

सीतापुर। भाजपा क्षेत्रवाद व भांषावाद में बांट रही। जबकि किसान मोर्चा जोड़ने का काम कर रहा है। गोदी मीडिया सरकार की उपलब्धिया प्रसारित कर रही है। यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कही। वे सीतापुर के आरपीएमपी काॅलेज मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि मोदी देश बेच रहे हैं, मोदी सरकार में बीएसएनएल घाटे में जा रह है जबकि किराएदार फायदे में हैं। मध्य प्रदेश में मंडियों की जमीने बेची जा रही हैं। एमएसपी का मतलब मंडी नहीं है। मंडी एक प्लेटफार्म है जो अंबानी अडानी जैसे धन्नासेठों के हाथों में मोदी ने गिरवी रख दिया है। जांच का विषय है कि राज्यसभा में जाने के चक्कर में उच्च न्यायालय के लोग सरकार के हित में फैंसला दे रहे हैं। जज भी बिके हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसान महापंचायत के जरिए ही बीजेपी सरकार के कारनामों को उजागर किया जाएगा। देश में मोदी सरकार का राज चल रहा है। भाजपा सरकार का राज नहीं चल रहा है। क्योंकि बीजेपी के बड़े नेता इनके कब्जे में है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा की सरकार होती तो वह किसानों से बातचीत करती, लेकिन बड़े नेता इनकी कैद में है। इसलिए किसान आंदोलन कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो किसान महापंचायत के बाद नेता मुक्ति अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के वर्ष 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में यह कहीं पर भी बात साफ नहीं की थी कि वह किन किन चीजों को बेचकर प्राइवेट कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर चाहे लाठी चलाएं या काला तेल लगवाएं। वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस किसान महापंचायत में सीतापुर समेत लखीमपुर, शाहजहांपुर, हरदोई सहित कई अन्य जनपदों के किसान मौजूद थे। इस मौके पर मेधा पाटकर, सोफिया मान आदि ने भी किसानों को संबोधित किया।
जब उठकर जाने लगे लोग मंच से मेधा पाटकर अपने भाषण दे रही थीं, इसी बीच लोग उठकर जाने लगे। तभी मंच से अपील की गई कि अभी राकेश टिकैत बोलने वाले हैं। लोग उनका भाषण सुनकर ही जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post