Nishan Publication

बिजली विभाग के अन्तरखण्डीय क्रिकेट मैच में महमूदाबाद खण्ड विजयी

सीतापुर-  विद्युत विभाग द्वारा कंदुनी स्थित खेल मैदान में एक क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया था जिसमें अधीक्षण अभियन्ता सी. पी. यादव के नेतृत्व में सीतापुर मंडल के वितरण खण्ड के खिलाड़ी प्रतिभाग लिये थे। पहला मैंच खण्ड 1 बनाम  खण्ड 2 के बीच खेला गया 
जिसमे खण्ड 1 विजेता बनी, दुसरा मैंच खण्ड बिसवां  बनाम खण्ड महमूदाबाद के बीच खेला गया। जिसमे खण्ड महमूदाबाद विजेता हुई। फाइनल मैच खण्ड 1 बनाम खण्ड महमूदाबाद के बीच खेला गया। जिसमें खण्ड महमूदाबाद टीम विजेता बनी।

Post a Comment

Previous Post Next Post