सीतापुर- बार एसोसिएशन सीतापुर के अध्यक्ष पद पर हरीश त्रिपाठी ने जीत हासिल की। उन्होंने अधिवक्ता विजय अवस्थी को 28 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। हरीश त्रिपाठी पहले भी कई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि हरीश त्रिपाठी पांचवी बार जीते हैं। दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद पर विवेक शुक्ल, नजीर अहमद, राजेश तिवारी, महासचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर जया सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अनुज, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य पद पर राम प्रताप, सदाशिव, सईद अहमद अंसारी, विवेक गौरव, प्रमोद श्रीवास्तव, राम प्रताप लोधी विजयी हुए हैं।
10 वर्ष से कम वालों में उपाध्यक्ष पद पर शिवलेंद्र बहादुर, अनुराग श्रीवास्तव विजयी हुए।
10 वर्ष से कम वालों में उपाध्यक्ष पद पर शिवलेंद्र बहादुर, अनुराग श्रीवास्तव विजयी हुए।