महोली/सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार के अन्दर भारी मात्रा में अफीम बरामद की। जिसकी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त गुरविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी उचैलिया थाना पसगवां जनपद खीरी, जो कि पंजाब प्रांत के तरनतारन का मूल निवासी है। कोतवाली पुलिस के द्वारा महोली मैगलगज राष्ट्रीय राजमार्ग सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त को 10 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत तकरीबन दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से मादक पदार्थ की सप्लाई के अन्य स्रोतो की जांच पड़ताल की जा रही है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर इनके अन्य स्रोतों की जानकारी के साथ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।