-जनसमस्याओं को लेकर समाजवादियों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन
सीतापुर (निशान न्यूज) जिलाधिकारी कार्यालय के
समीप धरना स्थल पर सपा सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में जनपद में व्याप्त बदहाल विद्युत व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर, खाद की किल्लत व छुट्टा पशुओं से बर्बादी तथा जल जीवन मिशन के तहत हुए भ्रष्टाचार से टंकियों का गिरना, टूटी पाइप लाइन, खुदी पड़ी सड़कें तथा बाढ़ कटान रोकने की कागजी खानापूर्ति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।
सांसद आनंद भदौरिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार के अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए, यह सरकार गॉव गरीब के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को भी छीन लेना चाहती है, इसलिए सरकारी नौकरियों पर ताला मारकर भाजपा सरकार द्वारा अब प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है।
स्कूलों को बंद कर शिक्षा को कॉर्पोरेट के हाथ में अघोषित रूप से देकर सरकार इतिश्री कर रही है। वहीं 18 घंटे ग्रामीण व 22 घंटे शहरी विद्युत आपूर्ति का दावा झूठ और खोखला साबित हुआ है। अघोषित विद्युत कटौती, जर्जर तार ट्रांसफार्मर के बदलवाने के नाम पर धन उगाही द्वारा खुले रूप से आम जनता का शोषण किया जा रहा है।
किसानों की आमदनी दूनी करने की बात करने वाली भाजपा सरकार आज किसानों को उनकी फसल के लिए खाद जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। खाद के लिए लम्बी लम्बी लाइने लगी हुई है, उन्हें खाद के बजाय पुलिस के द्वारा लाठी मिल रही है। दूसरी तरफ खाद के कालाबाजारियों को संरक्षण की असलियत भी सामने आ गयी है। अवारा जानवर किसानों की फसलों को तो बर्बाद कर ही रहे हैं साथ ही किसानों की जान भी ले रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी सड़कों को जल जीवन मिशन ने खोद कर बर्बाद कर दिया है। पानी की बनी टंकिया गिर रही है। पाइपलाइन टूटी पड़ी है। जन जीवन मिशन देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचार की बानगी बन गया है। बाढ़ पीड़ितों की कहीं सुनवाई नहीं है।
सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि अगर लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का यह रवैया सरकार शासन प्रशासन ने नही बदला तो समाजवादी सड़को पर उतर कर संघर्ष की नई इबादत लिखेंगे। कोई भी समाजवादी सिपाही पुलिस की लाठी गोली और काले कानूनों और फर्जी मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार है। अगर जरूरत पड़ी तो भाजपा सरकार की जेलों को भरने का काम समाजवादी करेंगे।
निशान पब्लिकेशन न्यूज़ से सांसद आनंद भदौरिया ने खास बातचीत में बताया कि अगर हम लोग की मांगे 3 महीने में नहीं पूरी हुई तो यह धरना एक आंदोलन के रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरती रही है और इसी तरह संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर सेवता से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू ने कहा कि सरकार के फैसले जनता के खिलाफ हैं। सरकार के इन फैसलों से जनता बिल्कुल त्रस्त हो चुकी है। निशान पब्लिकेशन द्वारा बाढ़ की समस्या पर बात करते हुए झीन बाबू ने बताया कि इस सरकार में बाढ़ के लिए जो भी काम होते हैं वो सिर्फ कागज़ों पर ही सिमट कर रह जाते हैं। इसका खमियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि यह सरकार लोगों से शिक्षा का अधिकार भी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब लोग शिक्षित ही नहीं होंगे तो सरकार से सवाल भी नहीं कर पाएंगे। सरकार स्कूल बंद करती जा रही है और मदिरा की दुकानें खोलती जा रही है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार की क्या मंशा है। हम समाजवादी लोग इसी तरह से जनता की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने का काम करेंगे।
संगतिन किसान मजदूर संगठन की ऋचा सिंह ने कहा कि स्कूल मर्ज करना ये सरकार का बहुत गलत फैसला है। इससे गरीब परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने मेंअसमर्थ हो जाएगा क्योंकि स्कूल मर्ज करने की वजह से अब बच्चों को 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर जाना पड़ेगा। अभी तो सरकार 50 बच्चों से कम वाले स्कूल मर्ज कर रही है हमको तो लगता है कि आगे ये संख्या 50 से 100 भी हो जाएगी क्योंकि सरकार शिक्षा की तरफ ध्यान ही नहीं दे रही है।
धरना स्थल पर संबोधन के बाद सिटी मैजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी व तहसीलदार अतुल सेन सिंह को ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना के लिए समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने शपथ ली।
धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, नरेन्द्र वर्मा पूर्व मत्री, रामपाल राजवंशी पूर्व मंत्री, अनिल वर्मा विधायक, महेन्द्र सिंह पूर्व विधायक, रामहेत भारती पूर्व मंत्री, राधे श्याम जायसवाल पूर्व विधायक, अफजाल कौंसर पूर्व प्रत्यासी, मास्टर प्रमोद वर्मा, शमीम कौसर सिद्दीकी पूर्व जिलाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह देव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, प्रदीप सिंह पन्नू प्रदेश सदस्य सपा, रॉविन सिंह यादव प्रदेश प्रमुख महासचिव सपा युथ, अमर सिंह (बबलू) पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, रमेश चन्द्र शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष महोली, फुरकान अहमद वि.स. अध्यक्ष हरगॉव, श्याम किशोर वि.स. अध्यक्ष मिश्रिख, सीताराम यादव वि.स. अध्यक्ष सेवता, सुनील यादव वि.स. अध्यक्ष बिसवां, मो0 कादिर वि.स. अध्यक्ष महमूदाबाद, रमेश यादव वि.स. अध्यक्ष सिधौली, मंशादीन यादव वि.स. अध्यक्ष सीतापुर, राजेश गिरी वि.स. अध्यक्ष लहरपुर, नीरज कुमार राज, विजय वर्मा, कैयूम कुरैशी हनीफ खां, ऋचा सिंह, आशुतोष यादव प्रदेश सचिव, ममता शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा, ज्ञानवती भार्गव जिलाध्यक्ष, प्रीती सिंह रावत सदस्य जिला पंचायत, रेखा यादव, प्रीती सिंह, ममता शर्मा, संदीप कश्यप जिलाध्यक्ष युवजन सभा, सौरभ यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, मेराज अहमद जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अंकित त्रिवेदी, अरूण दीक्षित मोनू ओमेन्द्र वर्मा, शिवम सिंह जिलाध्यक्ष छात्र सभा, अनस खां महासचिव यूथ गिग्रेड, लाल सिंह यादव, देवनाथ यादव, जयकरन राजवंशी, लल्लू यादव, धर्मेन्द्र राजवंशी पूर्व अध्यक्ष वि.स. मिश्रिख, अनस खान (जिला महासचिव यूथ बिग्रेड), कपिल मिश्रा नगर अध्यक्ष महोली, शिवेन्द्र प्रताप यादव, कौशलेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, भूरे सिंह, शोभित अर्कवंशी, बबलू शर्मा, मो0 मोहसिन अंसारी, करूणेश मिश्रा, सौरभ यादव, रजनीश यादव, सुमित यादव, राम प्रकास यादव, अवधेश, आलम सिद्दीकी, संदीप कश्यप, मो0 आसिफ, जय सिंह यादव, रमेश यादव, सिकन्दर, अरसद अंसारी, सलमान, जोशी, रामपाल भार्गव, गोपाल यादव, प्रमोद यादव, राम किशोर यादव, विपिन यादव, भानु प्रताप सिंह, शिव पूजन यादव, राम प्रसाद राजवंशी ब्लाक अध्यक्ष हरगॉव, देश राज सिंह यादव ब्लाक अध्यक्ष मछरेहटा, अनुरूद्व सिंह, सुर्दशन यादव, दीपक चौधरी, इन्द्रपाल यादव, महावीर सिंह यादव, शीतला, राकेश राठौर, आशुतोष, अनुराग सिंह, अनिल कुमार, अवधेश कुमार, कौशल, महावीर प्रसाद, बलराम, सरोज यादव, लाला राम यादव, शालू गुप्ता, लालता प्रसाद, नन्हे वर्मा, आजाद प्रधान, मुकेश अवस्थी, जगन्नाथ सिंह, पीएन मिश्रा, देवनाथ यादव, संतराम भार्गव प्रधान, अतुल मिश्रा विजय वर्मा गुरू प्रसाद शर्मा, अविनाश मिश्रा अशोक भार्गव जिला पंचायत, दिलशाद, कल्लू मिश्रा, छोटे सिंह प्रधान, सुरेश यादव, विमल कश्यप, रामू, एम.पी. शुक्ला रन्नूपुर, वीरू मिश्रा, बबलू वर्मा, शिव कुमार भार्गव, मनोज यादव, भंवर सिंह, प्रेम यादव, रामहेत यादव, मुन्ना भार्गव, रामेन्द्र वर्मा, डा0 वीरेन्द्र अवस्थी, बड़कन्नू खां, नेता वसीम खां, देश दीपक भार्गव धर्मेन्द्र यादव, हरेन्द्र यादव, कपिल मिश्र, अब्दुल लतीफ, ओम प्रकाश भार्गव, आजम खान, कमलेश भार्गव, नीरज भार्गव, गुड्डू , धनंजय सिंह, ओमकार यादव, योगेन्द्र सिंह, अश्वपाल भार्गव, संदीप यादव, सुफियान गाजी, शेखर यादव, मनोज भारती, टोनू मिश्रा, हर्षित, राजेश चौरसिया, महेन्द्र यादव, अनिल मिश्रा, जैद खां, अब्दुल सलमान मुसीज, मुद्दन, शहरूख अंसारी मौजूद रहे।