Nishan Publication

भाजपा अपने काम और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ती है चुनाव- भूपेंद्र चौधरी

-तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर जनता को ज्ञापित किया धन्यवाद

सीतापुर- (निशान न्यूज), भाजपा चुनाव मैदान में अपने विकास कार्यों, योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे साथ उतरती है। चुनाव में आने वाले परिणामों को जनता का फैसला मान कर उसे स्वीकार भी करती है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
इस मौके पर चौधरी ने एमपी, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पार्टी की हुई जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं की सराहना भी की। उन्होंने यह भी बताया कि तेलंगाना में हुए चुनाव में उनकी सीटों की संख्या बढ़ने के साथ ही वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। यह पार्टी हित में काफी बेहतर है। मिजोरम में भी विधायकों की संख्या में इजाफा हुआ है।  घोषी उपचुनाव में मिली पार्टी प्रत्याशी की हार पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उसके निर्णय को स्वीकार करते हैं। लेकिन हम इसके बाद कार्यकर्ताओं से चर्चा करने बाद फिर से चुनाव मैदान में जाएंगे। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करते हुए पार्टी के प्रत्यशियों को जीत दिलाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि इस मौके पर राजेश शुक्ला जिला अध्यक्ष, पवन सिंह एमएलसी, रामकृष्ण भार्गव विधायक मिश्रिख, मनीष रावत विधयक सिधौली, नेहा अवस्थी नगर पालिका अध्यक्ष सीतापुर, अभिषेक गुप्ता प्रतिनिधि नगर पंचायत खैराबाद,  विश्राम सागर राठौड़, संजय मिश्रा, नैमिष रतन तिवारी, उदित बाजपाई, सुनील मिश्र, सुधीर सिंह, इंदु सिंह, सचिन मिश्र, अंशू मिश्रा एवं जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


लोक सभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी को दिए टिप्स

पत्रकार वार्ता से पूर्व जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

 
बैठक के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने सभी को लोक सभा चुनाव को लेकर टिप्स दी। सरकार की योजनाओ की जानकारी और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने के निर्देश दिए। 


Post a Comment

Previous Post Next Post