Nishan Publication

भाजपा सरकार संविधान विरोधी, अलोकतांत्रिक है- क्षत्रपाल सिंह यादव

-सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा का प्रदर्शन

सीतापुर (निशान न्यूज) सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष के 142 सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित कर दिया गया है | जिससे संसद में विपक्ष की आवाज व् जन विरोधी क्रिया-कलापों की आवाज न उठाई जा सके। ऐसा कृत्य अभी तक कभी भी किसी भी सरकार द्वारा नही किया गया है, ये सरकार संविधान विरोधी, अलोकतांत्रिक है | जो सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा नही करना चाहती, इसीलिए जानबूझ कर विपक्ष के 142 सांसदों को सदन से निलंबित किया गया है।
इस कृत्य के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता वा कार्यकर्ताओ ने धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
142 सांसदों को अलोकतांत्रिक निलंबन को समाप्त किया जाय।निलंबित सांसदों को सदन में जनहित के मुद्दे पर भाजपा सरकार की नाकामियों पर चर्चा में भाग लेने दिया जाय।लोकतंत्र एवं संविधान को भाजपा सरकार से बचाया जाय।
प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों पर जो फर्जी मुकदमें भाजपा सरकार द्वारा लिखाये जा रहे है उन पर तत्काल रोक लगायी जाय। प्रदेश में डीएपी,खाद,बीज की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में करायी जाय। किसानों के गन्ने का रेट 400/ कुंतल किया जाय।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इक़बाल हुसैन अंसारी, विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, हरगोविंद भार्गव, महेंद्र सिंह झीन बाबू, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, रामहेत भारती, दिग्विजय सिंह देव, प्रमोद वर्मा, विपिन कुमार, अनस खान, पाण्डेय, विजय वर्मा, चंद्रशेखर यादव, मनोज कुमार राठौर, सुहैल अहमद, रामप्रकश यादव, जयसिंह यादव, आशीष गुप्ता, उत्तम तिवारी, शिवम् सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post