Nishan Publication

उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा -नितिन अग्रवाल

- भाजपा ने किया माफियाराज खत्म
सीतापुर। जब प्रदेश में सपा सरकार थी, उस दौरान पूरे प्रदेश में माफियाओं का राज था। कोई भी बाहर का व्यापारी यूपी में आना नहीं चाहता था। लेकिन अब भाजपा सरकार ने पूरे माफियाराज को खत्म कर दिया है। जिससे व्यापारीं यूपी में आ रहे हैं। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारी महासम्मेलन में कही।उन्होंने कहा कि सपा हो, बसपा हो या कांग्रेस सभी ने उत्तर प्रदेश को लूटा है। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है, तब से प्रदेश में सुख शांति आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार सबका - साथ, सबका विकास का एजेंडा लेकर चल रही है। भाजपा सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश से माफिया राज खत्म हुआ है।आगामी लोकसभा चुनाव मे यूपी की 80 की 80 सीटे भाजपा जीतने का काम करेंगी। इस सरकार मे व्यपारियों को एक सुरक्षित माहौल मिला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिनके पूर्वजों ने भारत को तोड़ने का काम किया है। जिनकी वजह से कश्मीर का एक टुकड़ा आज पाकिस्तान के पास है। वह अब भारत को जोड़ने चले हैं। अगर भारत देश में कोई पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाएगा तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरोना काल मे जहां पूरा विश्व त्राहिमाम कर रहा था। ऐसे वक्त में भारत में मोदी व योगी सरकार लोगों की मदद को आगे आई। दवाई के साथ - साथ यह भी ध्यान रखा कि कोई भूखा न सोने पाए। लोगों को फ्री राशन योजना का लाभ दिया गया। जिससे गरीब तबके के लोगों ने राहत की सांस ली है। कोरोना काल होने के बावजूद भारत विश्व के  सभी देशो से बेहतर साबित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सागर गुप्ता, मनोज मिश्रा, रामकिंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post