Nishan Publication

जिला कारागार में किया गया कंबल वितरण

अन्नपूर्णा सेवा संस्थान परिवार ने समाजसेवी व भाजपा नेता सागर गुप्ता के सहयोग से बढ़ती हुई ठंड के दृष्टिगत जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कंबल वितरित किए। 

जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह व डिप्टी जेलर विजयलक्ष्मी तथा लोकेंद्र शुक्ला आदि की मौजूदगी में संस्थान अध्यक्ष नवीन द्विवेदी ने संस्थान सदस्यों व सागर गुप्ता और उनके सहयोगियों के साथ जेल के अंदर बंदियों को कंबल बांटे।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि कारागार में बहुत से बंदी ऐसे हैं जिन्हें कभी उनके घर वाले मिलने नहीं आते जिनकी आवश्यकताओं को जेल प्रशासन व समाज सेवियों के सहयोग से पूरा किया जाता है। 

सागर गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य सदैव ही समाज के हर वर्ग के जरूरत मंद तक पहुंच कर सच्ची निष्ठा से उनकी मदद होना चाहिये।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर विजयलक्ष्मी, संस्थान अध्यक्ष नवीन द्विवेदी, यासीन इब्ने उमर, अमित वर्मा, समाजसेवी व भाजपा नेता सागर गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, ब्रह्मेश शुक्ला, सूरज शर्मा, सनी गुप्ता, सत्यम वैश्य, अनुराग पटेल, हर्षित गुप्ता, अंबुज पाल, संजय यादव, शिवम, ज्ञानेंद्र व अशहाब आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post