सीतापुर- वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। सुरेश गुप्ता पूर्व शहर अध्यक्ष थे। वे बीस दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए थे।
परिजनों का कहना है कि बीस दिन पूर्व जब उनकी हालत बिगड़ी, तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें हिंदहास्पिटल रेफर कर दिया गया था। हिंद हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गुप्ता एक महान व्यक्तित्व तथा कांग्रेस के कर्मठ एवं संघर्षशील नेता
थे। उनके इस तरह चले जाने से सीतापुर कांग्रेस की अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व एमएलसी पंडित राम गोपाल मिश्रा, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ विजय नाथ अवस्थी, जमुना प्रसाद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, सतीश अग्निहोत्री, राजकिशोर सिंह, आशीष गुप्ता, सीपी श्रीवास्तव, सुधीर पांडे, जेपी शुक्ला अमित मिश्रा, संतोष भार्गव, श्रीष शुक्ला, संजयशुक्ला शिशिर वाजपेई, राजीव शर्मा, चोक्ष विभु अवस्थी, धीरेश कश्यप, नागराज कश्यप, रेहाना खातून, सुभाष राजवंशी ऐजाजुददीन अंसारी गोमती भार्गव, मिथिलेश वैश्य अल्पना सिंह, सूरज चौधरी, अमान्स वर्धन, पंकज राजवंशी, पुष्पेन्द्रसिंह, मेराज खान आदि ने शोक
जताया है।