Nishan Publication

भाजपा सरकार के दमन से नहीं झुकेंगे- उत्कर्ष अवस्थी

-अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महा अभियान 
सीतापुर- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ महा अभियान चलाएगी।’ हम एक-एक गांव और एक एक गरीब मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है? यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की? मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। 
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही, शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, विनीत दीक्षित, आमोद मिश्र, राज किशोर सिंह, ए पी गौतम, शिशिर बाजपेई, संजय कुमार सनी, धीरेश कश्यप, रामपाल यादव उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post