Nishan Publication

जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाली हेतु वामदलों ने किया प्रदर्शन


सीतापुर- जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से वहां के हालात को जल्द सामान्य किये हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा (माले) ने जिला मुख्यालय पर एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया| जिसमें कश्मीर की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय को सौंपा गया| तत्पश्चात वाम दलों ने 3 अक्टूबर को कश्मीर एकजुटता दिवस के रूप में मानते हुए एक प्रतिरोध मार्च भी निकाला गया|
नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला संयोजक एम सलाहुद्दीन एवं उपस्थित अन्य नेतागण

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कश्मीर से सम्बंधित तमाम समस्याओं को उठाया गया| जम्मू और कश्मीर में विगत 5 अगस्त से जब से धारा 370 का निरसन हुआ है, तब से वहां पर अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया है| लाखों की संख्या में जम्मू और कश्मीर के नागरिक अपने ही घरों में नज़रबंद हैं और पूरा प्रदेश यातना शिविर में तब्दील हो गया है| हजारों नागरिक और बच्चे जेलों में गिरफ्तार हैं|  सामान्य जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ गया है| जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराये बिना वहां का विशेष दर्जा समाप्त कर कश्मीर की जनता के साथ छल किया गया है| बन्दूक के साए में कश्मीरी नागरिकों के मूल अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है| मोबाइल और इन्टरनेट पर प्रतिबन्ध लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का लगातार हनन किया जा रहा है| इन सब समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा माले ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय को सौंपा| 
धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ता

इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला संयोजक एम सलाहुद्दीन, भाकपा माले जिला सचिव अर्जुन लाल, एक्टू नेता गया प्रसाद, अनवर सिद्दीकी, संतराम, मेवालाल, रामसेवक, रामचन्द्र वर्मा, संजीव मिश्र पूनम, सिराज अहमद, अनिल भारती, मंसूर खान, इलियास खान, जय देवी, मो० अहमद, शोभा लोधी, सोनश्री, विमला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
रिपोर्ट- अलमास अंसारी

Post a Comment

Previous Post Next Post