-पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया बजट
सीतापुर, (निशान न्यूज) शुक्रवार को खैराबाद नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक की गई। इस बैठक में विकास कार्याे पर चर्चा की गई। विकास की विभिन्न योजनाओं पर प्रस्ताव बनाए गए और उन्हें पास किया गया। सड़क, नाली निर्माण, प्रकाश, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।
नगर पालिका परिषद खैराबाद की बोर्ड की विशेष बैठक नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नगर के विकास के परिपेक्ष्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 39 करोड़ 59 लाख का बजट सर्वसम्मति से बोर्ड द्वारा पारित किया गया। वित्तिय वर्ष 2024-25 के बजट में नगर की आधार भूत संरचना, सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, जलनिकासी, साफ-सफाई एवं रोजगार सृजन हेतु व्यवस्थायें की गई हैं। जिससे विकास सम्भव हो सके। साथ ही बजट में सृजनात्मक कार्यो पर भी बल दिया गया। बोर्ड द्वारा नगर की आय बढ़ाने के लिए भी बल दिया गया। आय बढाने के साधनों के साथ-साथ उससे सम्बन्धित निमावलिया भी बनाने हेतु पास किए गए।
अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी प्रस्ताव के अनुरूप कार्य करने हेतु अधिकृत किया गया। अध्यक्ष द्वारा नगर के विकास में सहयोग एवं साथ-साथ चलने हेतु वार्ड सभासद गण का आभार प्रकट किया। बोर्ड बैठक में विष्णु कुमार, हबीब, मुन्नी, युसुफ खाॅ, उमेश, शबेनाज, सुनील, फरजन्द अली, आलोक बाजपेई, राकेश चन्द्र, मो मुर्सलीन, मोमिना, जफरयाब बेग, शकील अहमद, मो नसीम खाॅ, मो जावेद, सऊद अहमद, कविता, साबिर अली, हसीन अहमद, राशदुन निशां, शायरून निशां, नासरा बानों, रोशन जहाॅ, महरून निशा व प्रेम शंकर गुप्ता अधिशासी अधिकारी, मनोज राना सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं नदीम आदि मौजूद रहें।