Nishan Publication

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का किया गया भव्य स्वागत


सीतापुर -उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का आज यहां खैराबाद स्थित टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष, भाजपा नेता सागर गुप्ता ने स्वागत कार्यक्रम को आयोजित किया। नितिन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोला विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में सिर्फ सपा और भाजपा में ही मुकाबला है। स्वर्गीय अरविंद गिरी जी के निधन से खाली हुई गोला की सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी की जीत सुनिश्चित है। गोला की जनता अरविंद गिरी जी के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए उनके सुपुत्र अमन गिरी को ही विधानसभा पहुंचाएगी। 

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत करते सागर गुप्ता


खैराबाद टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत किया और व्यापारी समाज की ओर से उनको अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।



इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष  और प्रमुख समाजसेवी सागर गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता (राधे), भ्रमेश शुक्ला, प्रताप नारायण, सुरेश वर्मा, सुमित भरद्वाज, सूरज शर्मा, अनुराग पटेल, सत्यम गुप्ता, संजय वर्मा, अम्बुज पाल, अर्जुन कुमार, पुनीत कुमार, अखिलेश कनौजिया, हरिबंश मिश्रा, संतबकश सिंह, बाबा खान, साकिर खान, अरशद खान आदि लोग उपस्थित रहे|

Post a Comment

Previous Post Next Post