Nishan Publication

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता: अचिन

- स्वतंत्रता दिवस पर बहेगी राष्ट्रभक्ति की हवा
- जिलाध्यक्ष ने बूथों पर पहुंच की बैठक
सीतापुर- 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। प्रधानमंत्री की मंशा के तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ता जुट जाएं। यह बात जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कही। जिलाध्यक्ष अभियान को सफल बनाने के लिए हुसैनगंज व बट्सगंज शक्तिकेंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय झण्डे को फहराया जाएगा। शहर से लेकर गांवों तक कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में संपर्क करें। जिले में कार्यक्रम की शुरूआत 11 अगस्त से प्रारम्भ कर दी जाएगी। हर घर में तिरंगा फहराया जाए, इसको लेकर लोगों को प्रेरित किया जाए। राष्ट्रभक्ति की बयार बहे, ऐसे गीत गली-गली में गूंजने चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करे। जागरुकता के लिए रैली निकालें। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से इस अभियान में जुट जाएं और अभियान को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार का आजादी उत्सव बेहद मनमोहक होगा। जिले के 551 सेक्टर में बैठकें की गई। इन बैठकों में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post