Nishan Publication

अल्पसंख्यक मंत्री ने निरीक्षण में परखीं व्यवस्थाएं

सीतापुर- जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आये  राज्यमंत्री अल्संख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0  दानिश आजाद अंसारी  ने बुधवार को सुबह सिविल एवं वाल्दा कालोनी में सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। 


उन्होंने लोगों से सफाई के विषय में बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुसार बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जायें। साथ ही चोक नालों की तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें मिल रहे वेतन के समय पर प्राप्त होने के विषय में जानकारी भी ली। इसके उपरान्त मंत्री  ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, फिजियोथैरेपी वार्ड, कोविड वार्ड, ए0आर0सी0 वार्ड, आर्थोपैडिक वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, आयुष वार्ड, सी0टी0 स्कैन कक्ष, डायलिसिस वार्ड, ब्लड कलेक्शन सेंटर, टेलीमेडिसन वार्ड आदि वार्डों एवं सेवाओं का निरीक्षण किया एवं डायलिसिस सेवाएं शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि चिकित्सालय में मरीजों से अच्छा व्यवहार किया जाये। बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार समय से निस्तारण करने निर्देश दिये। मरीजों से वार्ता करके मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक भी लिया। बेहतर स्वच्छता व्यवस्था हेतु भी निर्देश दिये।  मंत्री  ने जिला चिकित्सालय सीतापुर में टेलीमेडिसिन सेवा का शुभारम्भ भी किया। 

 मंत्री  ने बट्सगंज स्थित एवं नगर पालिका परिषद सीतापुर द्वारा संचालित कान्हा उपवन एवं निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल तथा ग्रामीण क्षेत्र में इलसिया स्थित गौआश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने चारे की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था आदि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बायोगैस से संचालित जनरेटर को भी देखा। उन्होंने हरे चारे पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। इलसिया स्थित गौआश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चारे की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। 


बड़ौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थित को देखा। बच्चों से वार्ता कर मिड-डे-मिल की गुणवत्ता की जानकारी ली। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिक्षकों को प्रेरित किया कि बच्चों को टी0एल0एम0 के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाये एवं उन्हें शिक्षणेत्तर गतिविधियों से भी जोड़ा जाये। पतारा कला स्थित पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थित लाइब्रेरी को देखा एवं आगन्तुक रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय पतारा कला में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं संचालित स्मार्ट क्लास की प्रशंसा भी की। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post